Essay on modern world in Hindi

  Essay on modern world in Hindi

         आधुनिक दुनिया

वक्त के साथ दुनिया बदलती रही और बदलती दुनिया के साथ जरूरते भी और यह जरूरतों को पूरा करने के लिए मानव ने नए – नए खोज और आविष्कार किये जिसने हमें आधुनिक काल में प्रवेश दिलाया।  आधुनिक काल में मानव ने अपने काम को आसान बनाने के लिए आज लगभग हर एक यंत्र का आविष्कार कर लिया हैं और बहुत सारे सफल होने वाले हैं, जिन्होंने मानवजाती का काम बहुत  कम ही कर दिया है।  परन्तु इनमे से कुछ आविष्कार और खोज ने तोह सब कुछ ही बदल दिया जैसे फैक्टर और मील में बानी चीज़े बहुत ही सस्ती होती हैं और हाथ से बानी चीजों से ज़्यादा जल्दी बन भी जाती हैं। मोटर गाड़ी(वेहिकल) का आविष्कार दुनिया का सबसे ज़्यादा समय बचाने वाले आविष्कारों में से एक है जो हमारी ज़िन्दगी का एक अभिन्न अंग बन चूका है और इसके बिना हमारे कई सारे कार्य असंभव से लगते है।  हवाई जवाज ने भी हमारा काम बहुत आसान और सुरक्षित कर दिया है, जो हमें एक जगह से दूसरी जगह बहुत ही काम समय में पहुंचा देते हैं और जिस कारण हम हवाई जवाज को आधुनिक काल की सबसे बड़ी खोज में से एक जानते और मानते हैं। परन्तु इन सभी विशाल चीज़ो से भी ज़्यादा मानवजाती को कुछ छोटी पर सबसे अलग चीज़ो ने खुश और आश्चर्यचकित किया जो आज हम अपने से बिलकुल भी अलग नहीं कर सकते और ना ही शायद कभी कर पाएंगे और वो है मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट जो सच-मुच हमारे ज़िन्दगी का मतलब और जीने का नजरिया ही बदल दिया है। मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट ने हमारी ज़िन्दगी को सबसे आसान कर दिया है और जिंदगी के जीने का तरीका ही बदल दिया है और हमारे दिनचर्या का एक अभिन्न अंग बन गया है जिससे पीछा छुड़ाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आधुनिक दुनिया ने दिनचर्या से जुडी चीजों के अलावा बहुत सारे ऐसे भी खोज किये हैं जो पूरी पृथ्वी ख़त्म करने का दम रखते हैं और इन्हे हम परमाणु हतियार या परमाणु बम के नाम से भी जानते है। परमाणु बम  मानवत्व इतिहास का सबसे ज्यादा खतरनाक, सबसे ज्यादा जानलेवा एवं सबसे ज्यादा दुखदेनिय हैं।  जो दो बारिस दुनिया को दुःख भी दे चूका है और लाखों  लोगों को बेदर्द और खतरनाक मौत भी दे चूका हैं, जिन्हे अब तक की सबसे ज़्यादा बुरी मौतों में से गिना जाता हैं। इसके अलावा मानव ने और भी खतरनाक हतियार एवं घातक आविष्कार किये है।  मानव ने आधुनिक सहायता से कई साड़ी ऊँची-ऊँची इमारते बनाई परन्तु इन्हे बनाने के लिए उसने कई सारे पेड़-पौधे भी काटे और बेजुबान जानवरो को भी बेघर किया जो प्रकर्ति का अपमान भी हैं। आधुनिक काल की दुनिया में आज सब कुछ मुमकिन है और सब कुछ आसान भी है जो हमें माध्यम काल से बिलकुल ही अलग और अविश्वसनीय बनती है। मानवजाति ने आधुनिकता से बहुत सारी असंभव चीजे भी की जो बिलकुल ही सोच से परेह था जिसमे से एक चाँद पर पाना भी है जो हमारे पृथ्वी से लाखों किलो मीटर दूर हैं जो विज्ञानं को बहुत ही अद्भूत बनाती है। वो कहते है न आवयश्कता ही आविष्कार  की जननी है। परन्तु आविष्कार सही काम के लिए ही हो तो अच्छा हैं वार्ना यह समस्त मानवजाति का विनाश कर सकते है और समूची पृथ्वी का नाम भी मिटा सकते हैं।