शरीर दर्द से ऐसे पाएं छुटकारा, अपने ये उपाय

 

शरीर दर्द से ऐसे पाएं छुटकारा, अपने ये उपाय

 

अपने शरीर की क्षमता से थोड़ा सा भी ज़्यादा काम करने सेकई लोगों का शरीर टूट सा जाता है, जो एक बहुत बड़ी समस्या है। हमारा शरीर दिन – ब – दिन और कमज़ोर पड़ता जा रहा है और जिसका कारन हैं, खाने में मिलावट, प्रदुषण, गंदा पानी, धूम्रपान, शराब, बिगड़ती दिनचर्या, व्यायाम और योगा न करना आदि जैसे कई सारी समस्या हमारे शरीर को कमज़ोर कर रहीं हैं और अब तो इस सूची में एक और घातक बीमारी का नाम जुड़ गए है जिसको हम सब कोरोना के नाम से जानते है। अब शरीर को मजबूत इन उपायों की सहायता से करें, जो करना मुश्किल नहीं है।

Are you troubled by headache try these tips you will get relief soon

 

सेब का सिरका:-

सेब का सिरका मांसपेशियों में दर्द को दूर करने में बहुत कारगर है। इसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ा सेब का सिरका डाल लीजिए और अब  पानी से नहा लीजिए। इस पानी से नहाने के बाद शरीर का दर्द काफी काम हो जाएगा।

 

सरसों का तेल:-

हमें सरसों के तेल से रोज मालिश करनी चाहिए और ऐसा करने से शरीर में बिलकुल भी दर्द नहीं होता है। हमें सबसे पहले तेल को बहुत थोड़ा सा गरम लेना चाहिए और उस तेल से अपने शरीर की अच्छे  मालिश करनी चाहिए। मालिश करने के आधे घंटे बाद गरम पानी से नहा लीजिए। इस प्रक्रिया को करने से आपका शरीर हमेशा तंदुरुस्त रहेगा और शरीर  थकावट भी नहीं होगी।

 

गरम पानी से नहाना:-

रोज़ सादे गरम पानी से नहाने से भी शरीर की थकान दूर हो जाती है और मन भी ठीक महसूस करता है।

 

अदरक का आहार:-

शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए अदरक खाना चाहिए। अदरक में एंटी – इंफ्लेमेटरी और फाइटोकेमिकल गुण पाए जातें हैं। थकान होने पर एक ग्लास पानी में 2 चम्मच शहद और सा अदरक डाल कर उबाल लीजिए और अब इसे दिन में 2 – 3 बार पीजिए।

 

हल्दी का सेवन:-

एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिला कर पीयें। हल्दी वाला दूध पीने  दर्द दूर होता है। हल्दी हमारी इम्युनिटी बढ़ने में खूब मदद करता है। दिन में कम से कम एक बार हमें हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।