नारियल बर्फी रेसिपी

नारियल बर्फी रेसिपी

सामग्री:-

  1. नारियल पाउडर – 500 ग्राम
  2. कन्डेंस्ड मिल्क – 600 एमएल
  3. काजू – 50 ग्राम
  4. बादाम – 30 ग्राम
  5. पिस्ता – 30

नारियल की बर्फी बनाने की विधि | Coconut Barfi | Interesting Magazine

विधि:-

सबसे पहले एक फ्राई पैन लें और उसे मध्यम आंच पर गैस पे चढ़ाएं। अब फ्राई पैन में कन्डेंसड मिल्क डालें और फिर नारियल पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करें। तब तक दूसरी तरह काजू और बादाम को पतला काट कर रख लें। कुछ समय बाद फ्राई पैन में हुए काजू, बादाम और पिस्ता मिक्स कर लीजिए (ध्यान रहे इसे बीच – बीच में चलते रहे)। अब मिक्स्चर को पूरा गाढ़ा होने दें। जब यह पूरा गधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। जब तक एक प्लेट में घी लगा कर तैयार रखिये। अब नारियल बर्फी के मिश्रण को इस प्लेट में डाल कर अच्छे से फैला दीजिए। अब पिस्ता को इस मिश्रान में मिला दीजिए। अब इसे फ्रिज में 2 से 3 घंटे तक जमाने के लिए रख दें। जब यह मिश्रण जम जाए तो इसे चौकोर या अपने पसंदीदा आकर के हिसाब से काट लें। इसके बाद नारियल बर्फी तैयार है।

 

 

आशा है आपको आपके हाथ से निर्मित नारियल बर्फी खा कर आनंद आया होगा।