पालक पराठा रेसिपी

पालक पराठा रेसिपी

 

सामग्री:-

  1. आटा – 4 कप
  2. पालक – 350
  3. नमक – स्वादानुसार
  4. अजवाइन – 2 चम्मच

How to make palak paratha recipe | Spinach paratha recipe | Palak Paratha recipe - Flavours on Plate

विधि:-

सबसे पहले पालक को अच्छे से धो कर सूखा लें। अब एक बर्तन में पालक को उबाल लें और करीब 10 से 12 मिनट तक इसे उबाल लें। जब पालक उबल जाए तो इसे करीब आदे घंटे तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब पालक ठंडा हो जाए तो इसे सिलबट्टे या मिक्सर में अच्छे से पीस लें। अब एक परत में और उसमे आटा, पीसा हुआ पालक, नमक, अजवाइन और पानी डाल के इन सब को गूंद लें। आटा गूंदने के बाद इसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे बेल कर तवे पर सेक लें और सिकने के बाद पराठे पर घी लगा लें और भूरा होने तक सेके। जिसके बाद हमारे पालक पराठे तैयार।

 

आशा है आपको आपके हाथ से बने पालक पराठे खा कर आनंद मिला होगा।