चौलाई के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को मिलेगा फायदा

चौलाई के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को मिलेगा फायदा

 

देश दुनिया में डायबिटीज (मधुमेह) की समस्या आम बात है। आज के वक़्त में हर उम्र का व्यक्ति, चाहे वो बूढा हो फिर बच्चा, डायबिटीज का मरीज है। यह समस्या समय के साथ और बड़ी होती जा रही है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज को अपने दैनिक आहार में ख़ास बदलाव भी करने पड़ते है और वो भी खाना पड़ता है, जो उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं। तो आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे है, जिसके सेवन से आपको बहुत लाभ मिलेगा।

डायबिटीज के मरीजों को अपने दैनिक आहार में चौलाई का सेवन करना चाहिए। चौलाई एक साग का प्रकार है। चौलाई को अंग्रेजी में अमरंथ कहते है। चौलाई को आयुर्वेद में औषिधि की उपाधि भी मिली है क्यूंकि इसमें कई प्रकार के औषिधि गुण पाएं जातें हैं। चौलाई में प्रोटीन, विटामिन, लिपिड्स और मिनरल्स आदि गुण पाएं जाते हैं। चौलाई में विशेष तत्व सोना धातु पाया जाता है। यह सभी गुण डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है। डायबिटीज के मरीजों को चौलाई का सेवन विशेष रूप से जरूर करना चाहिए।

 

प्रतिदिन 20 ग्राम चौलाई का सेवन करने से डायबिटीज से बहुत आराम मिलेगा। चौलाई को प्रतिदिन 3 माह तक लें। चौलाई को मोटापा कम करने के लिए भी खाया जाता है। इसका सेवन करने से आपका वजन भी जल्दी कम हो जाएगा। साथ ही यह प्राकृतिक होने की वजह से अन्य समस्या भी नहीं होगी।

 

डायबिटीज के मरीजों को चौलाई का सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना सही रहेगा। कृपया चौलाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।