Apple eating benfits

    Apple eating benfits

 

सेब खाने के फायदे व उसमे मिलने वाले पोषिक तत्व

अपने कहीं न कहीं किसी को ये कहते सुना जरूर होगा – An Apple a day keeps the doctor away” जिसका मतलब है की एक सेब रोज खाय व डॉक्टर को दूर भगाए, किसी को डॉक्टर के पास जाना अच्छा नहीं लगता, और अगर हम सिर्फ एक सेब हर दिन खाने से ठीक रह सकते है तो इसमें क्या आपत्ति है।

सेब को चमत्कारी फल मन जाता है, इसकी सबसे ज्यादा खेती पहाड़ी इलाकों में की जाती है जैसे – हिमाचल, नैनीताल, शिमला, जम्मू व कश्मीर आदि।

और यह संग्रह करके भी बहुत अधिक मात्रा में रखा जाता है।  सेब में जो पौष्टिक तत्व होते है वह हमारे शरीर के लिए बहुत लाभ दायक होते हैं, सेब कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है, इसमें जितने तत्व है वह सभी आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते है व रक्त को साफ करके हड्डियों को मजबूत करता है।

आप अगर अपना वजन कम करना चाहते हो तो डाइटिंग करें व कुछ नियमित चीज़ो का सेवन करें जिनमे से एक सेब है जो आपकी टाइटिंग में सहायता करता है व शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। सेब में 0 कैलोरी होने की वजह से आपको उसमे केवल पौष्टिक तत्व ही मिलते है, मतलब इसे खाने से आपको दोनों तरफ से फायदे ही मिलेंगे। यह आपके शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देता है, भूक को शांत करता है, आपको मोटा नहीं करता और अगर आप मोटे है तो आपको पतला करने में मददतगार साबित होता है क्योंकि इसमें फैट लगभग न के बराबर है। अगर आप रोज़ाना एक सेब खाते है तो आपको ताकत मिलेगी और आप कभी कमजोर महसूस नहीं करेंगे।

 

सेब में मिलने वाले तत्व (एक 150 gm सेब के पैमाने के अनुसार)

सेब में पाए जाने वाले तत्व मात्रा सेब में पाए जाने वाले तत्व   मात्रा
सोडियम 1      g फैट (वसा) 0.17 g
प्रोटीन 0.26  g विटामिन B1 0.017 mg
आयरन 0.12 mg विटामिन B6 0.041 gm
फास्फोरस 11    mg मैग्नीज़ 0.035 gm
मैग्नीशियम 5      mg कार्बोहाइड्रेट 13.81 g
कैल्शियम 6      mg एनर्जी 52 कैलोरी
पोटेशियम 107  mg पानी 85.56 gm
विटामिन C 4.6   mg विटामिन A 3    mg
विटामिन E 0.18 mg विटामिन K 2.2 mg

सेब खाने के यह फायदे है की यह सभी बीमारियों को दूर रखता है, कैंसर, दिल की बीमारी, डाइबिटीज़, दिमाग के रोग व शारीरिक कमजोरी आदि जैसी समस्याओं से दूर कर देता है सेब एक रेशे दार फल है, जिस वजह से इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसे खाने से हमारी भूक शांत हो जाती है। और लम्बे समय तक टिकते है तथा भूक भी जल्दी नहीं लगती है। सेब खाने से पेट का पाचनतंत्र भी ठीक तरह से काम करता हैं, इसे खाने के अनगिनत फायदे है। इससे ही इसे जादुइ फल नहीं कहते, यह अंदर व बाहर दोनों में खूबसूरती में मददगार है।  रोज़ाना हमें कम से कम 2 से 3सेब जरूर खाने चाहिए और बेहतर होगा अगर आप इसका सेवन सुबह-सुबह करे और उसके बाद दूध पिए, ऐसा करने से आपकी पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है, व यह आपकी त्वचा के रंग को भी निखारने का काम करता है। यानि कुल मिलके आपको एक सेब के अनेकों फायदे मिल सक्से है कुछ ही दिनों में आपके अंदर खून की मात्रा बड़ जाएगी और आप सेब जैसे लाल लाल दिखोगे, क्योंकि आपका खून बढ़ जायेगा।

 

Apple Pictures, Images, Stock Photos | Depositphotos®

इस प्रकार कई और सेब खाने के फायदे व लाभ आपको इसमें आगे पढ़ने को मिलेंगे- जिसे पढ़ कर आप ना की सिर्फ डॉक्टर की सलाह बल्कि खुद अपने मन से खुस होकर खाना चाहेंगे।

सेब खाने के लाभ

  1. हड्डियां मजबूत करे – सेब में कैल्शियम होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूती देता है।
  2. वजन नियंत्रण करें शरीर का मोटापा बहुत ही नुकसानदायक है यह कई और बड़ी बिमारियों की वजह होता है, व इसे कम करने वालों के मन में हमेशा यह बात रहती है की ऐसा क्या खाये की उनका वजन कम हो जाये, भूख कम हो जाये। उन सभी लोगो के लिए सेब एक वरदान की तहर है जिसे आप लोग खा सकते है और वजन भी नहीं बढ़ेगा, इसमें फाइबर है इसलिए यह आप लोगो के लिए जादुई सेब का काम करता है।
  3. पेट की बीमारियों से बचे – आज कल का खान-पान ऐसा हो गया है की लोगो को बाहर के खाने की आदत सी लग जाती है, जो की पेट के लिए और शरीर के लिए हानिकारक है। बाहर के खाने में मिलने वाली सामग्री जैसे – तेल, तीखे केमिकल, लाल रंग, पुरानी सब्जियाँ व उनका साफ़ तरीके से न बनना आपको हॉस्पिटल पोहचने के लिए काफी है। कभी-कभी यह आपके शरीर पर तुरंत असर नहीं करती किन्तु धीरे धीरे आपको कमज़ोर, और आपके पाचनतंत्र पर बुरा असर डालती है, जिसे आपको कई बड़ी बीमारिया भी बन सकती हैं। अतः आप सेब का सेवन रोज़ाना करेंगे तो आपका पेट रोज़ साफ़ रहेगा व् आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत देगा और आपकी शारीरिक गन्दगी को बहार निकल देगा, तथा आपका पेट का हाजमा ठीक रहेगा।
  4. कब्ज़ से छुटकारा – दस्त और कब्ज़ दोनों ही पेट से जुड़े हुए रोग है, प्रतिदिन सेब खाने से आपको कभी दस्त व कब्ज़ का खतरा नहीं रहता। सेब में फाइबर होने की वजह से कभी कब्ज़ की शिकायत नहीं होती। और अगर आपके घर में छोटे बच्चो को कभी दस्त लगे हो तो आप सेब को पीसकर खिला सकते है इसे बचे को आराम मिलेगा।
  5. चेहरे को खूबसूरत बनाऐं – रोज़ाना सेब का सेवन करे यह आपको खूबसूरती से निखरता है तथा चेहरे पर काले धब्बे हटाता है और निखार लता है जिससे आप हष्ट-पुष्ट दीखते है।
  6. कोलेस्ट्रॉल को काम करता है – रोज़ाना सुबह सेब खाने से आपको कभी बेड कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, सेब में फाइबर होने से कोलेस्ट्रॉल को काम करने के साथ आपके शरीर में फैट में जाके मिलता है जो आपको कोलेस्ट्रॉल नहीं होने देता।
  7. डायबिटीज़ की समस्या – रोज़ाना अगर आप सेब का सेवन करते है तो आपको 28% डाइबिटीज़ न होने के चांस है। सेब में जो तत्व शामिल है वह आपके शरीर में गुलुकोस की कमी पूरी करते है जिससे आपको इन्सुलिन लेने की जरुरत नहीं पड़ती।
  8. दांतो की मज़बूती व सफ़ेद दंड – ‘सेब’ आपके ब्रश की जगह नहीं ले सकता लेकिन सेब को जब आप चबा कर खाते है तो यह आपके दांतो को साफ़ व मसूड़ों को स्वस्थ करने का काम करता है। तथा आपके मुँह में कभी बैक्टेरिया नहीं होने देता और दांत मजबूत रहते है।