गाजर की बर्फी रेसिपी

गाजर की बर्फी रेसिपी

 

सामग्री:-

  1. गाजर – 1 किलो
  2. चीनी – आधा किलो
  3. दूध – 2 कप
  4. घी – 5 से 6 चम्मच
  5. मावा – 350 ग्राम
  6. इलाइची – 10 दाने
  7. पिस्ता – 12
  8. बादाम – 12
  9. काजू पाउडर – 1 कप
  10. काजू – 12

 

विधि:-

सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमे दूध को उबलने के लिए रख दें। तब तक गाजार को धो कर छील लें और कद्दूकस कर लें। अब अब दूध उबाल जाए तो कद्दूकस गाजर को उबले दूध में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसे बीच बीच में चलते रहे। जब तक ड्राई फ्रूट्स को बारीक़ टुकड़ों में काट लीजिए और इलाइची को छिल के पीस लीजिए। जब गाजर में दूध सौख जाए तो उसमे घी डाल कर मिला लीजिए। अब इसे करीब 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। जब गाजर भुन जाए तो उसमे चीनी डाल मिला लें और गाजर का रस ख़त्म हो जाने तक इसे चलते रहे। अब इसमें मावा मिला दें। इसे खूब अच्छे से मिला दें। गाजर को अच्छे से सुखा लें और और इसमें ड्राई फ्रूट्स और इलाइची पाउडर को डालकर मिक्स कर लें। अब इसे एक प्लेट में निकल लें। अब इसे प्लेट में फैला दीजिए। अब इसे फ्रीज में करीब 1 घंटे तक ठंडा होने तक डाल दीजिए। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे अपने पसंद के आकार में काट लें। इसके बाद आपका गाजर की बर्फी तैयार है।

 

 

आशा है आपको आपके हाथ से बने गाजर की बर्फी तैयार है।