आयुर्वेदिक और घरेलु तरीके से बढ़ाएं अपनी लम्बाई

 

आयुर्वेदिक और घरेलु तरीके से बढ़ाएं अपनी लम्बाई

 

आज – कल हर व्यक्ति अपना कद ऊँचा करना चाहता है, चाहे वो बच्चा ही क्यों न हो। क्यूंकि अच्छी लम्बाई से लोगों का मनोबल और विश्वास भी बढ़ता है। कई लोगों की कद काम रह जाता है जिसको बढ़ाने के लिए वह बहुत उपाए करतें हैं, जिसके चक्कर में उनकी तबियत भी ख़राब हो जाती है। पर कद बढ़ाने के लिए बहुत सारे आयुर्वेदिक उपाय भी हैं, जिनका नियमित रूप से पालन करने पर आपि लम्बाई बढ़ सकती है।

 

नींद:-

हमें काम से काम दिन में 7 – 8 घंटे सोने चाहिए, जिससे आपका स्वास्थ और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। अच्छी नींद से शरीर की लम्बाई का भी नाता है। अच्छी नींद से हमें पूरी एनर्जी मिलती है जिससे हमें हर काम करने में खूब मन लगेगा।

 

 

ताज़ी हरी सब्जी और फल:-

ताज़ी हरी सब्जी और फल स्वस्थ रखने के साथ – साथ लम्बाई बढ़ने के लिए भी काफी लाभ दायक है। हरी सब्जी में भरपूर मात्रा में मिनिरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन आदि पाएं जाते हैं।

 

दूध से बने हुए शुद्ध उत्पाद:-

कोई भी हो सुबह एक गिलास दूध पीना जरुरी है जिससे हमें ताकत मिलती है और रात को एक गिलास दूध पीने पर दिमाग तेज़ होता है। दूध के साथ – साथ अन्य डेरी प्रोडक्ट का भी सेवन करना चाहिए। डेरी प्रोडक्ट में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो हमें मजबूत बनता है और हमारी लम्बाई बढ़ने में भी खूब कारगर है।

 

अश्वगंधा:-

अश्वगंधा या फिर भारतीय जिनसेंग के नाम से जाना जाता है। अश्वगंधा हमारी लम्बाई बढ़ने में काफी कारगर है। अश्वगंधा हमारे हड्डी को मजबूत करता है जिसके साथ – साथ हमारे शरीर की लम्बाई भी काफी बढ़ती है।