इंडियन रेलवे Indian Railway: नई स्पेशल ट्रैन चलाने का फैसला, कौन – कौन सी ट्रैने दौड़ेंगी, सब यहाँ जानें

इंडियन रेलवे Indian Railway: नई स्पेशल ट्रैन चलाने का फैसला, कौन – कौन सी ट्रैने दौड़ेंगी, सब यहाँ जानें

 

22 मार्च, 2020 को लॉकडाउन की वजह से सभी ट्रैनें बंद हो गई थी, जिन्हे धीरे – धीरे शुरू किया जा रहा है। भारतीय रेलवे ने और ट्रेनों का ऐलान किया है, जो फिर से पटरियों पर दौड़ेंगी। तो चलिए जानते है इन ट्रेनों की सूची के बारे में।

 

  1. पोरबंदर – मुजफ्फरपुर – पोरबंदर स्पेशल एक्सप्रेस:-

गाडी संख्या 09269/ 09270 पोरबंदर – मुजफ्फरपुर – पोरबंदर स्पेशल एक्सप्रेस हफ़्ते में दो बार गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रैन की शुरुआत 21 जनवरी से होगी।

 

 

  1. छपरा कचहरी – गोमती नगर दैनिक स्पेशल ट्रैन:-

गाड़ी संख्या 05114/ 05113 छपरा कचहरी – गोमती नगर दैनिक स्पेशल ट्रैन प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रैन की शुरुआत 28 जनवरी से होगी।

 

  1. जयपुर – सराय रौहिल्ला – जयपुर दैनिक स्पेशल ट्रैन:-

09731 जयपुर – सराय रौहिल्ला – जयपुर दैनिक स्पेशल ट्रैन अपनी सेवा 31 जनवरी, 2021 से प्रारंभ कर देगी।

 

  1. श्रीगंगानगर – दिल्ली जंक्शन – श्रीगंगानगर दैनिक स्पेशल ट्रैन:-

गाडी संख्या 04727/ 04728 जो पहले श्रीगंगानगर – तिलक ब्रिज – श्रीगंगानगर ट्रैन होती थी अब श्रीगंगानगर – दिल्ली जंक्शन – श्रीगंगानगर ट्रैन के नाम से तत्काल चलेगी और दिल्ली जंक्शन पर आएगी।

 

  1. जबलपुर – हज़रत निजामुद्दीन – जबलपुर दैनिक स्पेशल ट्रैन:-

गाड़ी संख्या 02195/ 02196 जबलपुर – हज़रत निजामुद्दीन – जबलपुर दैनिक स्पेशल ट्रैन भी अपनी सेवा शुरू कर रही है। 02195 जबलपुर – हज़रत निजामुद्दीन – जबलपुर 21 जनवरी, 2021 से शुरू हो रही है और 02196 हज़रत निजामुद्दीन – जबलपुर – हज़रत निजामुद्दीन 22 जनवरी, से अपनी सेवा शुरू करेगी।

 

  1. छत्रपति शिवजी टर्मिनस – हज़रात निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस:-

गाड़ी संख्या 01221/ 01222 छत्रपति शिवजी टर्मिनस – हज़रात निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस जो पहले हफ्ते में केवल चार बार चलती थी, अब पूरे हफ्ते अपना सफर तय करेगी।