दिल को रखे स्वस्थ, इन आसान उपायों से

दिल को रखे स्वस्थ, इन आसान उपायों से

 

वैसे तो शरीर का हर एक अंग महत्वपूर्ण अंग होता है परंतु दिल हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग है। दिल हमारे शरीर में खून को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचता है और गंदे खून को साफ़ खून में बदलता है। दिल एक चक्र बना कर ऐसा करता है। इसीलिए दिल शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदंशील अंग होता है। दिल के बिना शरीर कोई काम का नहीं होता है। आज के समय में हार्ट अटैक यानी दिल को दौरा बहुत ही आम सा हो गया है। अच्छे से अच्छा इंसान दिल के दौरा आने की वजह से पीड़ित है। प्रतिदिन दिल की समस्याओं से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो बहुत खतरनाक है। इसीलिए हमें आपने दिल को पूरी तरह से फिट हेल्दी और सुरक्षित रखना बहुत जरुरी है। तो चलिए जानते है अपने दिल को सुरक्षित रखने का तरीका और उपाय।

 

इन उपायों  से करें दिल की केयर:-

  1. ब्लड प्रेशर को रखे नियंत्रण में:-

दिल को स्वस्थ रखने से लिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना अति आवश्यक है। ब्लड प्रेशर को 130/80 से ज़्यादा आगे जाने न दें और थोड़ी ज़्यादा मेहनत करने पर आप ब्लड प्रेशर को अच्छी और पूरी तरह से नियंत्रण कर सकते है। प्रतिदिन सुबह व्यायाम, योग और मेडिटेशन करके अपना स्वस्थ भी ठीक कर सकते है। मन को शांत रखे और गुस्सा न करें, बुरे ख्यालों को मन में न आने दें। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए ताज़े और गुनी तत्वों से भरपूर फल एवं सब्ज़ियों का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

  1. शराब और धूम्रपान से लें सन्यास:-

शराब और धूम्रपान दिल के लिए बहुत ही खतरनाक है और इसकी वजह से शराब और धूम्रपान जानलेवा है। धूम्रपान से दिल की समस्याओं के साथ ही साथ कैंसर जैसी समस्या हो सकती है और शराब लिवर को ख़राब करता है। धूम्रपान से दिल की बीमारी का खतरा 40% से भी ज़्यादा अधिक हो जाता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए शराब और धूम्रपान बिलकुल न करें।

 

  1. डायबिटीज भी होता है दिल की समस्या का कारण:-

लोगों को मीठे से परहेज़ करना चाहिए। ज़्यादा मीठा डायबिटीज (मधुमेह) की समस्या का कारण है। मधुमेह कई साड़ी बिमारियों की मुख्य जड़ भी होती है। मधुमेह से दिल की बीमारी भी हो सकती है। मधुमेह के मरीज को हार्ट अटैक का खतरा होता है। मधुमेह से बचने के लिए चीनी का कम से कम इस्तेमाल करें और हो सके तो करे ही नहीं। चीनी के बदले गुड़ और मिश्री का इस्तेमाल करें।

 

  1. एक्सरसाइज से न करें:-

ज़्यादा उम्र होने पर भाग – दौड़ वाली एक्सरसाइज न करें। भाग – दौड़ वाली एक्सरसाइज करने से हार्ट बीट यानी दिल की धड़कन बहुत बढ़ जाती है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है। ऐसे में योग और मेडिटेशन और व्यायाम करें। घर पर बैठे नहीं तेज़ वॉक भी करें।

 

  1. कॉलेस्ट्रोल पर रखे पूरा नियंत्रण:-

दिल की बीमारी से बचने के लिए हमें कॉलेस्ट्रोल पर पूरा नियंत्रण रखना जरुरी है। शरीर में 2 तरह के कॉलेस्ट्रोल होते है, एक गुड कॉलेस्ट्रोल (HDL) और दूसरा बेड कॉलेस्ट्रोल (LDL)। हमें इन दोनों पर नियंत्रण रखना जरुरी है, क्यूंकि इन्ही की वजह से सबसे ज़्यादा हार्ट अटैक का खतरा होता है। अपने दैनिक आहार को सही रखने से यह नियंत्रण में रहते है। साथ ही अपना वजन भी नियंत्रम में रखे, ज़्यादा वजन भी हार्ट अटैक का एक मुख्य कारन है।