Makar Sankranti/ मकर संक्रांति स्पेशल मक्के और तिल की टिक्की

Makar Sankranti/ मकर संक्रांति स्पेशल मक्के और तिल की टिक्की

 

सामग्री:-

  1. मक्के का आटा – 4 कप
  2. गुड़ – 1 कप
  3. तिल – आधा कप
  4. पानी
  5. तेल – तलने के लिए

विधि:-

सबसे पहले एक फ्राई पैन में गुड़ और पानी डाल कर गुड़ को पिघला लें और हल्का उबाल आने पर गैस बंद कर दें। अब एक परात लें और उसमे मक्के का आटा डाल लें और फिर तिल डाल कर गुड़ की सहायता से आटा गूंद लें। आटा बिल्कुल अच्छे से गूंद लें। अब गुथे हुए आटे की लोइया बना लें। अब हाथ में तेल लगा कर हाथ में लोइयों को चपटा कर दें। अब एक कढ़ाई लें और उसमे तेल डाल कर गरम कर दें। जब तेल पूरी तरह से गरम हो जाए तो उसमे चपटे आटे को डाल कर तले। इसे सुनहरा होने तक तले। जब यह सुनहरा हो जाए तो फिर एक प्लेट में निकल लें, जिसके बाद तैयार है मकर संक्रांति स्पेशल मक्के और तिल की टिक्की।

 

आशा है आपको आपके हाथ से बने मकर संक्रांति स्पेशल मक्के और तिल की टिक्की खा कर आनंद मिला होगा। पसंद आने पर अपने मित्रों के संग शेयर करें।

Happy Makar Sankranti