अफगानिस्तान में अब भी 140 सिख और 20 भारतीय नागरिक भी आना चाहते है वापस भारत!

अफगानिस्तान में अब भी 140 सिख और 20 भारतीय नागरिक भी आना चाहते है वापस भारत!

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत अपने नागरिको को वापस लेन में लगा हुआ है। भारत सरकार ने अब तक बड़ी संख्या में भारत के लोगो को भारत वापिस ले आए है , मगर अभी भी अफगानिस्ता से लोगो गुहार लगा रहे है। बताया जा रहा है की अभी भी अफगानिस्तान में 140 अफगान सिख और 20 भारतीय नागरिक भी मौजूद है, जो अपने वतन वापस आना चाहते है। सूत्रों के अनुसार, ये 20 भारतीय नागरिक उस लिस्ट में आखिरी हैं, जिन्होंने केंद्र सरकार से अफगानिस्तान से निकालने के लिए मदद मांगी है।

सूत्रों का यह कहना है की इन लोगों के आलावा भी कई नागरिक हो सकते है। इन्होने सरकार से वापस आने के लिए अब तक कोई भी मदद की गुहार नहीं लगाई है। वहीं, कुछ वतन वापस न आने की इच्छा रखने वाले भी हो सकते हैं। काबुल एयरपोर्ट से भारत, अमेरिका समेत विभिन्न देश अपने नागरिकों को वापस बुला रहे हैं। हाल ही में भारत को काबुल एयरपोर्ट से रोजाना दो फ्लाइट्स को उड़ाने की भी इजाजत मिली थी।

उधर, तीन बम धमाकों की वजह से काबुल गुरुवार को दहल गया। एयरपोर्ट के पास पहले दो बम धमाके शाम को हुए, जिसके बाद देर रात को तीसरे बम धमाके की आवाज सुनी गई। इन धमाकों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 120 से अधिक लोग घायल हो गए. भारत सरकार ने इन धमाकों की निंदा करते हुए दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा है।