13 साल पुरे हुए !!! तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 

13 साल पुरे हुए !!! तारक मेहता का उल्टा चश्मा को

TV का सबसे लोगप्रिये TV Show को आज 13 साल पुरे हो रहे है , जो की भारतीय हिन्दी धारावाहिक में सबसे बड़ी बात है। जिसका प्रसारण SAB TV पर 28 जुलाई 2008 से शुरू हुआ था। इस धारावाहिक का समय 8 : 30 रात को है। नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ये दोनों ने ही इस धारावाहिक का निर्माण किया है। यह कहानी तारक मेहता के “दुनिया ने ऊन्धा चश्मा” पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते थे।

पात्र

1. दिलीप जोशी — जेठालाल चम्पकलाल गड़ा
2. दिशा वकानी — दया जेठालाल गड़ा
3. शैलेश लोढ़ा — तारक मेहता
4. नेहा मेहता — अंजलि तारक मेहता
5. सुनैना फौजदार ने अंजलि की जगह लिया
6. राज अनादकट — टीपेन्द्र जेठालाल गड़ा / टप्पू
7. अमित भट्ट — चम्पकलाल जयन्तीलाल गड़ा
8. तनुज महाशब्दे — कृष्णन सुब्रमनियम अय्यर
9. मूनमून दत्ता — बबीता कृष्णन अय्यर
10. मन्दार चंदवादकर — आत्माराम तुकाराम भिड़े
11. सोनालिका जोशी — माधवी आत्माराम भिड़े
12. निधि भानुशाली — सोनालिका आत्माराम भिड़े / सोनू
13. गुरुचरण सिंह — रोशन सिंह हारजीत सिंह सोढ़ी
14. समय शाह — गुरुचरण सिंह सोढ़ी
15. आज़ाद कवि — हंसराज हाथी
16. अंबिका रंजनकर — कोमल हंसराज हाथी
17. कुश शाह — गुलाबकुमार हंसराज हाथी / गोली
18. श्याम पाठक — पत्रकार पोपटलाल पांडे
19. घनश्याम नायक — नट्टू काका
20. तन्मय वेकरिया — बाघा / बाघेश्वर / नौकरानी रुक्मणी का पति / अन्य किरदार
21. प्रिया आहूजा राजदा — रीता श्रीवास्तव
22. दया शंकर पांडे — निरीक्षक चालू पांडेय (झूठ बोलोगे तो पड़ेंगे डंडे)
23. मयूर वकानी — सुन्दरलाल
24. अभिजीत संभाजी मोर — बका जोशी (सुन्दर का दोस्त)
25. असित कुमार मोदी — स्वयं
26. मोनिका भदोरिया — बावरी
27. तरुण उप्पल — पिंकू दीवान
28. दिनेश विश्नोई – आत्माराम भिङे का बेटा/सोनु का भाई

यह कहानी मुंबई के गोकुलधाम की है, जहाँ अलग अलग जगह, संस्कृति और परम्पराओं के लोग एक दूसरे के साथ खुशी से रहते है। सीरियल में मानवता पर और निर्दोष कॉमेडी पर जोर दिया जाता है। जेठालाल चम्पकलाल गड़ा एक व्यापारी है जो बहुत देर से उठता है और इसे जलेबी फाफड़ा बहुत अच्छा लगता है। लेकिन सभी लोग इसे परेशान करते रहते हैं। घर में टपू और दया और कभी कभी साला सुन्दर। इसकी पत्नी दया जेठालाल गड़ा मुख्यतः कभी भी गरबा करने लगती है। टप्पू हमेशा शैतानी करनी की सोचता है और अपने शिक्षक आत्माराम भिड़े को सताता रहता है। कई बार वह भिड़े के घर के खिड़की का काँच तोड़ चुका है। आत्माराम भिड़े बच्चों को पढ़ाते हैं और काफी बचत करने के पीछे रहते हैं। जेठालाल के बापूजी चंपक लाल जयंतीलाल खिमजी गड़ा जेठालाल पर हमेशा गुस्सा करते है, और ज्ञान की बातें करते है। सोसाइटी के सभी लोग बापूजी का बहुत आदर करते है। बापूजी विचित्र डांस भी करते है।

निर्माण

इस धारावाहिक का निर्माण मुख्यतः मुंबई में ही हुआ है। लेकिन इसके कुछ भाग गुजरात और दिल्ली में भी बनाए गए हैं। इसके अलावा विदेशों में लंदन, ब्रुसेल्स, पेरि‍स, हाँग काँग आदि जगह में भी जाकर इस का निर्माण किया गया है। शो के 1000 एपिसोड 6 नवम्बर 2012 को पूर्ण कर लिए। 2020 में 3000 एपिसोड पूरे कर लिए। आज भी यह सीरियल भारत के टॉप 5 शोज में एक रहता है .