(Dengue fever Treatment: Kiwi Fruit to Cure)डेंगू बुखार से

(Dengue fever Treatment: Kiwi Fruit to Cure)डेंगू बुखार से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये पहाड़ी फल

डेंगू बुखार में ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं। इसलिए मरीज को अपने खाने में ऐसे पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिनसे उसके प्लेटलेटस तेजी से बढ़ सकें।

 

डेंगू बुखार का सहीं समय पर उपचार नहीं किया गया तो यह जानलेवा साबित होता है। डेंगू बुखार में ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं। ऐसे में मरीज को अगर सही डायट न मिले तो उसकी जान जा सकती है। इसलिए डेगूं का पता चलते ही सही डायट का इस्तेमाल कर मरीज को बचाया जा सकता है। मरीज को अपने खाने में ऐसे पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिनसे उसके प्लेटलेटस तेजी से बढ़ सकें। बता दें कि कीवी का फल डेंगू के बुखार में बहुत फायदा करता है और डेंगू से छुटकारा दिलाता है।

कितना फायदेमंद है कीवी का फल

देखा जाए तो अन्य फलों की तरह कीवी का फल बहुत ज्याद चलन में नहीं होता है, इसलिए इसके बारे में लोग कम जानते हैं। कीवी एक पहाड़ी फल है, जिसमें कई गुण होते हैं। कीवी के फल में कई फलों के बराबर विटमिंस और मिनरल्स होते हैं। इसमें मौजूद विटमिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटैशियम व अन्य तत्व डेंगू तक में राहत देते हैं। जैसा कि आपको पता है कि डेंगू बुखार होने पर बॉडी की ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं। इन प्लेटलेट्स को गिरने से रोकने में कीवी काफी सहायक है। इसके अलावा कीवी का सेवन शरीर को ताकत देता है, जिससे डेंगू से रिकवरी में भी मदद मिलती है। इसके अलावा किवी के फल को खाने से हमारी सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

कीवी खाने के अन्य फायदे

1- कीवी के फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को फिट रखता है। कब्ज में यह फल बहुत फायदा करता है। इसके अलावा पेट की अन्य बीमारियों में भी फायदा करता है।

2- कीवी के फल का सेवन करने से इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन सेल्स की इम्यूनिटी पावर बढ़ाते हैं। इससे स्किन लंबे समय तक जवां और हेल्दी रहती है।

3- कीवी खाने से दिल के रोग, वेट लॉस में फायदा होता है। इसके अलावा हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में कीवी का फल बहुत उपयोगी है।

4- कीवी में ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है, जिससे खून में ग्लूकोज नहीं बढ़ता। जिसके चलते डायबीटीज कंट्रोल रहती है।

5- रोजाना कीवी खाने से आंख की रोशनी अच्छी रहती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन, आंखों को लंबे समय तक सही रखते हैं। ।

6- सर्दी-जुकाम से परेशान होने पर कीवी खाना चाहिए। ये इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है और शरीर में आयरन को सोखने में मदद करता है। इसके अलावा अनीमिया के इलाज में ये बहुत राहत देता है.

7- कीवी में फोलिक एसिड पाया जाता है। गर्भ में बच्चे के दिमाग के विकास में इससे बहुत फायदा मिल सकता है। इसलिए महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कीवी का सेवन करना चाहिए।

 

https://sunstarup.com/what-is-internal-revenue-service-in-united-state-of-america/