सर्दियों में हाथ और पैर में होने वाली सूजन को इन घरेलु उपाय से ख़त्म करें

सर्दियों में हाथ और पैर में होने वाली सूजन को इन घरेलु उपाय से ख़त्म करें

 

सर्दियों में आमतौर पर बाहत जल्दी ही हाथ और पैरों में सूजन होने लगती है। हाथ और पैरों की सूजन हमें बहुत तकलीफ देती है। सर्दियों में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा धीमा हो जाता है। सर्दियों में सूजन का सबसे बड़ा कारण खून का जमना होता है यानी ज़्यादा ठंड की वजह से हाथ और पैर में होने वाला खून जम जाता है। सूजन बहुत ही दर्दनीय होता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो चलिए जानते है इस समस्या को दूर करने के घरेलु उपाय।

 

  • हल्दी है बहुत लाभकारी:-

अगर आपको हाथ या पैर या फिर दोनों में ही ठंड में सूजन रहती है तो, रात को सोने से पहले हल्दी और तेल का पेस्ट सूजन वाली जगह पर मले। क्योंकि हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होतें है। हल्दी में यह गुण प्रचुर मात्रा में होतें है और हल्दी त्वचा के लिए भी बाहत अच्छा होता है। इस घरेलु उपाय को एक हफ्ता जरूर करें, सूजन की समस्या ख़त्म हो जाएगी।

 

  • सरसों के तेल से लाभ:-

सूजन होने पर सोने से पहले सरसों के तेल को गरम करके सूजन वाली जगह पर लगाएं और मले। सरसों के तेल को गरम करते वक़्त इसमें सेंधा नमक डालने से ज़्यादा फायदा होगा। तेल सूजन वाली जगह पर लगाने के बाद मोज़े पहन कर सो जाएं।

 

  • प्याज है फायदेमंद:-

प्याज के रस को रात में सोने से पहले सूजन वाली जगह पर लगा लें। ऐसा करीब 1 हफ़्ते तक करें। प्याज में भी हल्दी की तरह एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होतें हैं। यह शरीर के लिए बहुत लाभकारी है।

 

  • नींबू का रस:-

नींबू का रस सूजन करने के लिए बहुत फायदेमंद और काफी असरदार भी है। रात को सोने से पहले सूजन वाली जगह पर नींबू का रसलगा कर सो जाएं, करीब 4 से 5 दिन तक ऐसा करने से सूजन खत्म हो जाएगी।