स्वस्थ रहने के लिए टिप्स/ Health Tips

स्वस्थ रहने के लिए टिप्स/ Health Tips

 

जिंदगी को जीने के लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है स्वस्थ रहना। स्वस्थ शरीर बहुत कम लोगों को ही मिलता है या फिर बना पातें है। सस्वस्थ शरीर के बिना हम बहुत से काम नहीं कर पातें है, जैसे भागना, देर तक चलना या फिर दूर तक चलना, नाचना, मस्ती करना आदि। शरीर अगर स्वस्थ न हो तो कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है। ऐसे में हमें हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का ख्याल आता है और सोंचते है की हमें क्या करना चाहिए की जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे और हमें शारीरिक समस्या का सामना करना न पड़े। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए टिप्स, जरूर करें फॉलो।

 

  1. सुबह सूरज उगने से पहले उठे और उगते सूरज को देखें।

 

  1. खाली पेट ब्रश या फिर दातुन करने से पहले कम से कम 1.5 लीटर गुनगुना पानी का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में से टोक्सिन का निकास होती है।

गुनगुना पानी पीने के करीब एक घंटे बाद ही कुछ और सेवन करें।

 

  1. उठाने के बाद कम से कम आधे घंटे योग और व्यायाम करें। सुबह – सुबह योग और व्यायाम करने से दिनभर शरीर में एनर्जी का संचार होगा।

 

  1. ब्रेकफास्ट (सुबह के नाश्ते) में हमेशा ऊर्जा से भरपूर आहार ही लें। नाश्ते में केला, चना, सेब, अंडा और कॉर्नफ्लेक्स आदि को शामिल करें।

 

  1. नहाने से पहले, भोजन करने के बाद और सोने से पहले पेशाब जरूर करें। क्योंकि नहाने से पहले पेशाब करने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है। भोजन करने के बाद पेशाब करने से शरीर में पथरी नहीं होती है और मधुमेह (डायबिटीज) का खतरा भी कम हो जाता है। और सोने से पहले पेशाब करने से रात भर आपको अच्छे से नींद आएगी और आपको नींद के बीच में पेशाब नहीं आएगी।

 

  1. सुबह 8 बजे से पहले ब्रेकफास्ट कर लें, दोपहर 1 बजे के करीब आना लंच टाइम बना लें और रात को 7 से 8 बजे के बीच में अपना डिनर ख़त्म कर लें।

 

  1. सुबह और दोपहर में अच्छे से पेट भर के भोजन करें और रात्रि भोजन के वक़्त जितना कम हो सके उतना कम भोजन ग्रहण करें।

 

  1. हमेशा खाने के बाद 20 से 30 मिनट तक चले, बैठे नहीं और न ही लेटे। रात्रि भोजन के तुरंत बाद तो बिलकुल भी न लेटे, रात को तो जरूर चले।

 

  1. रात्रि भोजन के करीब 1 घंटे बाद ही दूध का सेवन करे।

 

  1. हमेशा सकारात्मक सोंचे, नकारात्मक विचारों से दूर रहे। मन को हमेशा शांत रखे। गुस्सा न करे या फिर कम से कम करें। हमेशा खुश रहे। सुबह योग और व्यायाम के साथ मेडिटेशन भी करें।

 

  1. रात को जल्दी सो जाएं। सोते वक़्त कमरे की सारी लाइट को बंद रखे। रात को ज्यादा तला और भारी मसालेदार डिनर न करें। सोने से करीब 30 मिनट पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, टेलीविशन और लैपटॉप को दूर रख दें। कम से कम 6 घंटे की नींद लें और हो सके तो 8 घंटे जरूर सोए। सोने से पहले चाय और कॉफी का सेवन बिलकुल न करें।

 

  1. प्रतिदिन भोजन के बाद गुड़ का सेवन जरूर करें। आंवला, तुलसी और अन्य प्राकृतिक औषिधि का सेवन भी रोज करें।

 

  1. बाहर का फास्टफूड और ख़राब तेल से तले आहार का सेवन न करें, हमेशा घर का भोजन ही खाएं। ज़्यादा चीनी खाना छोड़ दें, मधुमेह (डायबिटीज) का खतरा हो सकता है।

 

  1. चाय और कॉफी के बदले दूध का सेवन करें। प्रतिदिन नहीं तो हर कुछ दिनों में आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभदाई है। दिन भर में कम से कम 5 लीटर पानी का सेवन करें।

 

इस  सभी टिप्स को फॉलो करके अपने शरीर को स्वस्थ रखने का पूरा प्रयास करें।