नमकीन मट्ठी रेसिपी

नमकीन मट्ठी रेसिपी

 

सामग्री:-

1. मैदा – 2 कप

2. सूजी – 2 कप

3. नमक – 2 चम्मच या फिर स्वादानुसार

4. तेल – तलने के लिए

5. अजवाइन – 1 चम्मच

6. पानी – ठंडा

7. घी – 3 से 4 चम्मच

 

विधि:-

सबसे पहले एक परात लें। अब उस परात में मैदा और सूजी डाल लें। फिर इसमें अजवाइन, नमक और घी डाल ले और फिर ठंडे पानी से इसे गूंद लें। आटे को थोड़ा टाइट ही गूंदे। जब आता गुन्दा जाए तो इसे करीब 1 घंटे तक ढक कर छोड़ दें। अब गुंदे हुए आटे के लोइयां बना ले, लोइया को अपने हिसाब से रखें। अब इन लोइयों पर काटा चम्मच से कुछ छेद बना दें।

तब तक एक कढ़ाई लें और उसमे तेल डाल कर अच्छे से गरम कर लें। तेल को बिलकुल अच्छे से गरम होने दें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमे लोइयों को डाल कर तलें। तलते के लिए लोइयों को डालने के बाद कुछ समय बाद गैस की आंच को माध्यम कर लें। इसे कुछ – कुछ देर में चलते और पलटते रहे। मट्ठी को दोनों तरफ से सुनहरा या फिर लाइट ब्राउन होने तक तले। जब ये तल जाए तो एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद तैयार है घर पर बानी स्वादिष्ट नमकीन मट्ठी।

 

आशा है आपको आपके हाथ से निर्मित स्वादिष्ट नमकीन मट्ठी का कर मज़ा आया होगा।