Karwa Chauth ki Sargi 2020 :- क्या होती है।सरगी ,इन 5 चीजों को शामिल करे। करवा चौथ की सरगी में

Karwa Chauth ki Sargi 2020 :- क्या होती है।सरगी ,इन 5

चीजों को शामिल करे। करवा चौथ की सरगी में।

Karwa Chauth ki Sargi 2020 :-सुहागन महिलाओ का सबसे बड़ा त्यौहार करवा चौथ  बहुत जल्दी आने वाला है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण  पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखती है। इस करवा चौथ का व्रत 4 नवम्बर 2020 को रखा जायेगा। करवा चौथ के दिन  महिलाये सुबह 4 बजे उठकर सरगी करती है। आखिर क्या होती है। और सरगी की थाली में क्या -क्या जरूर शामिल करना चाहिए।

क्या होती है। सरगी :-सरगी खाने की वो खास चीजे है। जो करवा चौथ पर सुबह 4 बजे सूर्योदय से पहले सास अपनी बहू को खाने के लिए देती है। उस  खाने को सरगी का प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के बाद ही करवा चौथ का व्रत शुरू किया जाता है। सरगी करने का समय सूर्योदय से पहले सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच का होता है।

करवा चौथ की सरगी में जरूर  शामिल करे ये  चीजे। :-

1 .मिठाई :-आप अपनी सरगी में मिठाई को जरूर शामिल करे। क्योकि मिठाई में कार्बोहाइड्रेट होता है। और चीनी में अमिनो एसिड ट्रिप्टोफन होता है। ट्रीप्टोफन सेरोटोनिन न्यूरोट्रांसमीटर के लेवल को बढ़ता है। जिससे चककर /कमजोरी नहीं होती है।

2 . खीर या दूध की फेनी :-सरगी में खीर या फेनी खाने से शरीर में शुगर की जरूरी मात्रा और ऊर्जा का स्तर बना रहता है। जिसकी वजह से आपका मूड भी बहुत  अच्छा रहता है।

3 .ड्राई फ्रूट :-सरगी में ड्राई फ्रूट्स को भी जरूर से शामिल करना चाहिए। क्योकि ड्राई फ्रूट्स से आपको दिन भर के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलेगी और आपको थकान भी महसूस नहीं होगी।

4 .ककड़ी :-करवा चौथ के दिन महिलाये निर्जला व्रत रखती है। ऐसे में उन्हें प्यास ना लगे। इसके लिए  ककड़ी और खीरा  खाना सबसे अच्छा विकल्प है।

5 .फल :- फल बहुत ही जल्दी पच जाते है। लेकिन कम समय में जरूरी पोषण और ऊर्जा के लिए यह भी  जरूरी है। और साधारण पानी की जगह नारियल का सेवन करे। क्योकि शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलने के साथ पेट भी स्वस्थ रहेगा।