पनीर पूरी रेसिपी

पनीर पूरी रेसिपी

 

सामग्री:-

  1. आटा – 2 कप
  2. पनीर – 1.5 कप
  3. सूजी – 2 चम्मच
  4. बेसन – 2.5 चम्मच
  5. धनिया का पत्ता – 2 चम्मच
  6. लाल मिर्च पाउडर – 2
  7. गरम मसाला – 1.5 छोटा चम्मच
  8. नमक – स्वादानुसार
  9. जीरा – 1 चम्मच
  10. अजवाइन – 1 चम्मच
  11. तेल/ रिफाइंड – तलने के लिए।विधि:-

सबसे पहले एक परात लें और उसमे सभी सामग्री डाल दें, तेल छोड़ कर। अब पानी मिला कर इसे अच्छे से गूँद लें और डो बना लें। अब इस डो को करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब हाथ में थोड़ा तेल लगा लीजिए और डो को तोड़ – तोड़ के लोइयां बना लें। जब तक एक कढ़ाई गैस पर चढ़ा लें और तेल/ रिफाइंड डाल कर गरम होने दें। अब लोइयां को बेल लें और तेल गरम होने के बाद बेले हुए पुरियों को कढ़ाई में तले और सुनहरा होने तक पूरी को तलें। अब इसे प्लेट में निकल लें। जिसके बाद आपकी पनीर पूरी तैयार है

Paneer Puri Recipe | Bread Recipes in English

 

 

 

आशा है आपको आपके हाथ से बने पनीर पूरी खा कर मज़ा आया होगा।