आलू-पनीर समोसा रेसिपी

आलूपनीर समोसा रेसिपी

 

सामग्री:-

  1. मैदा – 600 ग्राम
  2. आलू – 800 ग्राम
  3. पनीर – 150 ग्राम
  4. हरा मटर – 1 कप
  5. मूंगफली – 1/4 कप
  6. धनिया पाउडर – 2 छोटा चम्मच
  7. लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  8. गरम मसाला – आधा चम्मच
  9. चाट मसाला – 1 चम्मच
  10. नमक – स्वादानुसार
  11. हरी मिर्च – 5
  12. अदरक – कद्दूकस किया हुआ
  13. धनिया का पत्ता – आधा कप बारीक़ कटा
  14. घी/ तेल – तलने के लिए

 

विधि:-

सबसे पहले आलू को धो कर उबलने के लिए डाल दीजिए। दूसरी तरफ भी आटा गूंदने के लिए पानी गरम होने के लिए रख दीजिए। अब एक परत लीजिए और उसमे मैदा, नमक और तेल/ घी डाल कर मिला लीजिए। अब आटा को उस पानी से गूंद लीजिए। फिर गूंदे हुए आटे को करीब आधे घंटे तक साइड में ढक कर रख दीजिए। अब एक फ्राई पेन को गैस पर चढ़ाएं और उसमे तेल डाल कर गरम होने तक छोड़ दें। अब तक आलू उबाल गया है इसे छील लें और हाथो से दबा कर तोड़ दें। एक प्लेट में पनीर को भी हाथो से दबा के तोड़ दें। फिर फ्राई पेन में हरी मिर्च, अदरक और मटर दाल कर मिला लीजिए और करीब 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भुने। अब फ्राई पेन में आलू और पनीर को मिला दीजिए और साथ में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, मूंगफली और धनिया का पत्ता डाल कर अच्छे से मिला लें। इसे करीब 7 से 8 मिनट तक भुने और गैस बंद कर दें, जिसके बाद आपके समोसे में भरने की सामग्री तैयार है।

अब गूंदा हुआ आटा पूरी तरह से तैयार है। अब इसे बराबर हिस्सों में काट लीजिए। अब इसे थोड़ा मोटा बेल लीजिए और बीच से दो हिस्सों में काट लीजिए। अब कटे हुए एक हिस्से की पूरी उठाएं और समोसे की तरह पानी लगा कर चिपकाएं। अब इसमें आलू वाली सामग्री डाल दीजिए और ऊपर वाले हिस्से को भी चिपकादें और एक प्लेट में डाल दें। अब एक कढ़ाई लें और उसमे तेल डाल कर गरम करें। जब घी/तेल गरम हो जाए तो उसमे समोसे को डाल कर सुनहरा होने तक भुने। जब समोसा सुनहरा हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें, जिसके बाद आपके कुरकुरे समोसे तैयार है।

 

 

आशा है आपको आपके हाथ से बने कुरकुरे समोसे खा कर मज़ा आया होगा।